फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 71 हजार दीपों से जगमगाया शहर, सेवा और स्वच्छता का लिया संकल्प

Fri, 18 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम परिसर में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित की जिसके बाद पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में 5,100 दीप जलाए। दीपों की रोशनी से नगर निगम परिसर जगमगा उठा। अमृत सरोवर, राप्ती इको पार्क, विभिन्न पार्कों, जोनल कार्यालयों, डूडा लाभार्थियों, सीनियर सिटीजन क्लब और प्रमुख चौराहों समेत अन्य स्थानों पर भी दीप जलाए गए। नगर निगम के अनुसार शहर भर में कुल 71 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। एक साथ जले दीपों के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध शहर के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन पिछले 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत 2047 के संकल्प का प्रतीक है। नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि नगर निगम ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से लोगों को सेवा और स्वच्छता के प्रति लगातार प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार समेत पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें