फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक पर चढ़ने लगा सांड, बाल-बाल बचा दंपती

Fri, 18 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। उपनगर के पटना चौराहा क्षेत्र में एक सांड ने उत्पात मचा कर रखा है। मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने सांड को पकड़कर कस्बे से दूर छोड़ दिया था लेकिन बुधवार को वह फिर पटना चौराहे पर लौट आया। शाम को सांड ने बाइक सवार दंपती पर हमला कर दिया। उसने बाइक पर चढ़ने की कोशिश की जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर सांड वहां से हट गया और दंपती बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। पटना चौराहे के पास पहुंचते ही सांड अचानक पीछे से बाइक की ओर दौड़ा और उस पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। अचानक हुए हमले से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। चालक और उसकी पत्नी घबरा गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर सांड को हटाया। गनीमत रही कि दंपती बाइक से गिरने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांड इससे पहले भी कई खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटी पर चढ़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर चुका है। आरोप है कि सांड सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों के पीछे भी दौड़ता है। इससे वाहन चालक घबरा जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सांड के दोबारा कस्बे में लौटने से सुबह टहलने निकलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों में भी डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांड को पकड़कर कुछ दूर छोड़ने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से उसे सुरक्षित स्थान या गोशाला में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें