आरपीएम एकेडमी कौड़ीराम के मेधावियों का प्रदर्शन बेहतरीन है। गणित वर्ग की संजना मौर्या ने 95 फीसदी अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया है। संजना का सपना आईआईटी से बीटेक करना है। शिवांश प्रकाश दुबे और आदित्य यादव ने 94.75 फीसदी अंक हासिल किए हैं। श्रेया जायसवाल ने 93 फीसदी, रचना राय ने 92.5 फीसदी, शिवम यादव ने 92 फीसदी, रचित सिंह ने 91.75 फीसदी और आकृति सिंह ने 91.5 अंक हासिल करके स्कूल का मान बढ़ाया है। अक्षत प्रताप सिंह को 90 फीसदी अंक मिले हैं। चेयरमैन अजय शाही, वाइस चेयरमैन आराधना शाही और निदेशक अरिहंत शाही ने बताया कि 100 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। 12 छात्रों को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। 127 छात्रों को 80 से 90 फीसदी अंक मिले हैं।
सेंट पॉल्स स्कूल की उन्नति जायसवाल स्कूल टॉपर
आईएससी में सेंट पॉल्स का रिजल्ट शानदार है। ज्यादातर छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्नति जायसवाल ने 96.25 फीसदी अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया है। आयुष आनंद को 95 फीसदी, पार्थ चन्दघोटिया को 94.50 फीसदी, अक्षत श्रीवास्तव को 94.25 फीसदी, सैैय्यद अयान अली शाह को 94 फीसदी, अदिति को 93.75 फीसदी, मुस्कान द्विवेदी को 92.75 फीसदी, सृष्टि चौधरी को 92.50 फीसदी अंक मिले हैं। एक्जीक्यूटिव प्रिंसिपल अमरीश चंद्रा ने बताया कि इस बार का रिजल्ट शानदार है। ज्यादातर छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।
पहली बार में ही एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्रों का कमाल
एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी सिविल लाइंस के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हैं। 40 में से 13 छात्र-छात्राओं को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। जिया राय सिंघनी ने 95 फीसदी अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया है। शुभांश निगम ने 94.50 फीसदी, रूशिल बरनवाल को 94.25 फीसदी, मासिराह रियाज आलम ने 94 फीसदी और आयुष प्रताप सिंह ने 94 फीसदी अंक प्राप्त करके स्कूल का मान बढ़ाया है। निदेशक अनन्य शाही ने बताया कि 12वीं का पहला बैच निकला है। इससे पहले 10वीं तक की पढ़ाई होती थी। पहली बार 12वीं में दाखिला दिया गया था। ज्यादातर छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। निदेशक जय गुप्ता और अपनीत गुप्ता ने बताया कि निदा फातिमा ने 96.25 फीसदी, श्रद्धा त्रिपाठी ने 94.75 फीसदी, आदित्य कुमार ने 94 फीसदी, मोहम्मद असद खान ने 93.75 फीसदी, उद्देश्य गोंड ने 90.73 फीसदी, गौरव कुमार और इरम अख्तर ने 90.50 फीसदी अंक हासिल करके मान बढ़ाया है। इस बार नतीजे अच्छे आए हैं। ज्यादातर छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
मिशनरी स्कूलों का रिजल्ट भी अच्छा
एलएफएस, सेंट जोसफ स्कूल गोरखनाथ, सेंट जोसफ स्कूल खोराबार और कार्मल स्कूल का रिजल्ट अच्छा आया है। ज्यादातर छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। सेंट जोसफ, गोरखनाथ के सभी 126 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हैं। ईशान मिश्रा ने 98.25 फीसदी अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया है। अगम वर्मा, अभय कुमार और श्रेया श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 96.25 फीसदी अंक हासिल किए हैं। गरिमा बदलानी ने 95.75 फीसदी और आदित्य पांडेय ने 94.5 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
अब स्नातक की दाखिला प्रक्रिया तेज होगी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएससी के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अब गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध डिग्री कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया तेज होगी। प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राएं दाखिला लेंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं भी कराई जा रही हैं। एकेटीयू लखनऊ से संबद्ध कुछ इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीधे दाखिला लिया जा सकेगा।