फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों घर था बंद, खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी-जेवर

Mon, 13 Jan 2020 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसया (कुशीनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से बंद घर में पीछे के रास्ते से चोर घुसे और नकदी, जेवर आदि चुरा ले गए। जानकारी मिलने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

झुंगवा नहर के पास रहने वाले बलिंद्र कुमार द्विवेदी की मां का निधन 31 दिसंबर को हुुआ था। अंतिम संस्कार के लिए घरवाले देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव पिपरा दौलाकदम गांव के महेशपुर टोला में करने के लिए घर में ताला बंदकर पूरा परिवार चला गया था। नौ जनवरी को परिवार के कुछ लोग यहां आए थे और साफ-सफाई कर लौट गए थे। सोमवार सुबह जब परिजन घर का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरों में रखे बॉक्स के ताले टूटे मिले व सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। चौकी इंचार्ज कुशीनगर निरंजन राय मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें