मकरसंक्रांति का पर्व बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में मनाया जाएगा, पर दो दिन पहले से ही देश भर के भक्त जुटने लगे हैं। दिल्ली के करोलबाग क्षेत्र से 50 से अधिक स्त्री पुरुष मंदिर में पहुंच गए हैं। उनमें से कई ऐसे लोग हैं जो विगत 40 साल से लगातार मंदिर आ रहे हैं। उनका बाबा के प्रति अटूट आस्था है। इस लिए हर साल यहां पर आते हैं। इसी तरह से अन्य दूर दराज के लोग सोमवार को ही मंदिर पहुंच गए हैं।
मकरसंक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा, पर बहुत से लोग यह मानते हैं कि यह त्योहार हर साल 14 जनवरी को होता है। इस नाते अधिकतर लोग मंगलवार को ही खिचड़ी का त्योहार मानकर मंदिर पहुंचने लगे हैं। इसी नाते मंदिर में भी पूरी तैयारी कर ली गई है।