फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी में भर्ती हुई चीनी पर्यटक, हालत खतरे से बाहर

Fri, 17 Mar 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. तपस कुमार ने बताया कि मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री जानने की कोशिश की जा रही है। महिला परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद कुछ सामान्य हुई है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती ताइवान मूल की चीनी पर्यटक शी डी कुआन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुई ताइवान मूल की चीनी पर्यटक (42) शीह डी कुआन की हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज अभी मेडिसिन वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों ने मनोचिकित्सा विभाग में इलाज की सलाह दी है। इस बीच कई बार महिला पर्यटक बीआरडी से भागने की कोशिश भी कर चुकी है। परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की, इसके बाद महिला सामान्य हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शीह डी कुआन पिछले वर्ष नवंबर में नेपाल से कुशीनगर आई थी। उस दौरान वह बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि उनकी दवा ताइवान से चल रही थी। इस बीच दवा खत्म हो गई तो उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इस बीच उन्हें कुशीनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: ट्रांसफार्मर फुंका, गोरखपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 40 बिजली घर बंद
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक पहले उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद मेडिसिन के डॉक्टरों ने मनोचिकित्सा विभाग में जांच की सलाह दी। डॉक्टर महिला की पूरी हिस्ट्री जानने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन भाषा की जानकारी न होने की वजह से थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए कुशीनगर से एक द्विभाषीय बुलाया गया है।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. तपस कुमार ने बताया कि मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री जानने की कोशिश की जा रही है। महिला परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद कुछ सामान्य हुई है।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें