रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बच्चों ने गीत-नृत्य की दी प्रस्तुति
गोरखपुर। चाइल्ड हेल्प डेस्क, रेलवे चाइल्ड लाइन की ओर से ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती’ साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बुधवार को खेल, नृत्य व गायन की प्रतियोगिता के अलावा चिल्ड्रेन पार्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केक भी काटा गया।
रेलवे चाइल्ड लाइन के निदेशक फादर जैसन ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया। स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने सराहनीय कार्य के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, बाल कल्याण अधिकारी अजित कुमार चौधरी, फादर मैथुश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो