फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में बालक की मौत, चचेरा भाई घायल

Tue, 03 Jan 2023 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शैरों भैंसा बाजार निवासी योगेंद्र का बेटा सत्येंद्र अपने चचेरे भाई हिमांशु को बाइक से लेकर उसके ननिहाल जैती जा रहा था। गांव के मुख्य मार्ग पर ग्राहक सेवा केंद्र के सामने पहुंचा था कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के जैती गांव के पास मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर दो बाइक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार हिमांशु (12) की मौत हो गई। जबकि, उसका चचेरा भाई सत्येंद्र घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शैरों भैंसा बाजार निवासी योगेंद्र का बेटा सत्येंद्र अपने चचेरे भाई हिमांशु को बाइक से लेकर उसके ननिहाल जैती जा रहा था। गांव के मुख्य मार्ग पर ग्राहक सेवा केंद्र के सामने पहुंचा था कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्येंद्र घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिमांशु अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन भी है।

घायल मजदूर की मौत
बरगदही-करमहा बुजुर्ग मार्ग पर रविवार शाम सात बजे बाइक की चपेट में आने से घायल सागर (55) की मौत हो गई। बरवां निवासी सागर को घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सागर की पत्नी प्रमिला की तहरीर पर गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें