थाना क्षेत्र के डांगीपार में मंगलवार दोपहर मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय अंकुश की मौत हो गई। हादसे के बाद साथ में काम कर रहे मजदूर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के टेनुइया निवासी लीलावती डांगीपार स्थित रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार अंबिका निषाद के साइट पर मजदूरी करती हैं। मंगलवार को वह अपने बेटे अंकुश (7) और बेटियों रागिनी (12) व रिया (9) को साथ लेकर काम पर गई थीं।