फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे के लिए मांगी 10 हजार रुपये की रंगदारी, पिस्टल सटाकर दी धमकी- दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जंगलधूषण बड़ी रेतवहिया निवासी पिकअप चालक संदीप निषाद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे जंगल पकड़ी निवासी मुहम्मद इस्तफाक और रमजान अली ने नशे के लिए उससे 10 हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों ने पिस्टल सटाकर धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के लिए पिकअप चालक से 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने और रुपये देने से इनकार करने पर पिस्टल सटाकर धमकी देने के मामले में पिपराइच पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जंगलधूषण बड़ी रेतवहिया निवासी पिकअप चालक संदीप निषाद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे जंगल पकड़ी निवासी मुहम्मद इस्तफाक और रमजान अली ने नशे के लिए उससे 10 हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों ने पिस्टल सटाकर धमकी दी।

घटना के बाद संदीप ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसके बाद जंगलक्षत्रधारी चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने मिश्रौलिया गांव के पास दिलदार गार्डेन के समीप घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें