फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आया मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के डांगीपार में मंगलवार दोपहर मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय अंकुश की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद साथ में काम कर रहे मजदूर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के टेनुइया निवासी लीलावती डांगीपार स्थित रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार अंबिका निषाद के साइट पर मजदूरी करती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वह अपने बेटे अंकुश (7) और बेटियों रागिनी (12) व रिया (9) को साथ लेकर काम पर गई थीं। दोपहर करीब दो बजे अंकुश साइट पर बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने अंकुश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें