फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चीफ ओएस निलंबित, 66 कर्मचारियों का तबादला

Wed, 20 Dec 2023 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीबीआई की टीम ने कार्रवाई के समय भुगतान संबंधित फाइल के अलावा कुछ और फाइलें भी कब्जे में ले लिया था। इस मामले में मंगलवार को रेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ ओएस को निलंबित कर दिया और साथ ही विभाग के 66 कर्मियों का भी तबादला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार पूर्वोत्तर रेलवे के लेखा विभाग के चीफ ओएस अशोक चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 14 दिसंबर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


मंगलवार को ओएस के निलंबन का आदेश जारी हुआ। वहीं, 66 कर्मचारियों का भी तबादला कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद रेलवे के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है।

वाराणसी की फर्म मेसर्स निर्मल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अभिनव चौबे ने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी। 14 दिसंबर की शाम करीब छह बजे ठेकेदार के जरिए चीफ ओएस को 22 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अमर उजाला के बाल उमंग: रेल म्यूजियम में बच्चे कर रहे मौज-मस्ती, तस्वीरों में देखें एक झलक
 

विज्ञापन

अभिनव ने शिकायत की थी कि उनकी फर्म ने ट्रांसफार्मर की आपूर्ति की थी और करीब 17 लाख रुपये के भुगतान की फाइल को दबा दिया गया था। बिल को पास कराने के लिए कार्यालय अधीक्षक अशोक चौधरी एक बिचौलिए के माध्यम से रुपये की मांग की जा रही थी।
 
इसे भी पढ़ें: आज गोरखपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा


सीबीआई की टीम ने कार्रवाई के समय भुगतान संबंधित फाइल के अलावा कुछ और फाइलें भी कब्जे में ले लिया था। इस मामले में मंगलवार को रेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ ओएस को निलंबित कर दिया और साथ ही विभाग के 66 कर्मियों का भी तबादला कर दिया।

हालांकि, जिन कर्मचारियों का तबादला हुआ है, वे यहां चार साल से अधिक समय से तैनात थे। इस कार्रवाई को लेकर रेलवे के अफसर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें