फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम आरोग्य मेला में 2754 लोगों की हुई जांच

Mon, 16 Feb 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद के 89 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 1223 पुरुष, 1310 महिलाएं और 221 बच्चों सहित कुल 2754 लोगों की जांच व उपचार किया गया।
विज्ञापन

मेले में 23 लिवर रोगी, 320 स्किन रोगी, 18 टीबी रोगी व 119 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 911 अन्य रोगियों को भी परामर्श व दवा दी गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 105 लोगों की जांच हुई। हालांकि, कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। मेले में कुल 106 चिकित्सकों और 268 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें