फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा : ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट के आवंटियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 208 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन



गोरखपुर। फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण अवसर पर सीएम योगी गीडा सेक्टर-11 में श्रमिकों के लिए बने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स वाले आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। सीएम आवंटियों को प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे। इसके साथ ही करीब 208 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
गीडा की सीईओ अनुज मलिक के अनुसार, सेक्टर-11 ग्राम-कालेसर में आवासीय योजना के अतंर्गत ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का निर्माण गीडा ने स्वयं के संसाधनों से कराया है। इस परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 54 लाख रुपये है, जिसमें 11 करोड़ दो लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। ईडब्ल्यूएस भवन का अनुमानित मूल्य 5,13,000 रुपये एवं एलआईजी भवन का अनुमानित मूल्य 10,53,000 रुपये है। तीन टॉवरों (ग्राउंड फ्लोर प्लस थ्री) के जरिये ईडब्ल्यूएस के 48 और एलआईजी के 48 भवनों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस आवासीय परिसर के निकट सुविधाजनक व्यावसायिक केंद्र, सामुदायिक केंद्र, पार्क एवं क्रीड़ास्थल आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का शत-प्रतिशत आवंटन गीडा में क्रियाशील यूनिट्स के श्रमिकों को ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री गीडा की तरफ से विकसित विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 71 विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया, बिजली, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज नेटवर्क से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन कार्यों पर 207.96 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें