फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस पर करेंगे शिरकत सीएम योगी, जानें पूरा कार्यक्रम

Sun, 21 Aug 2022 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

28 अगस्त को साप्ताहिक कार्यक्रम के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यह जानकारी महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम बालापार के प्रथम स्थापना दिवस (28 अगस्त) के मौके पर 22 अगस्त से सात दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित इस व्याख्यानमाला का उद्घाटन महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा (महाराष्ट्र) के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल करेंगे। 
विज्ञापन


जबकि, 28 अगस्त को साप्ताहिक कार्यक्रम के समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यह जानकारी महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दी। बताया कि व्याख्यानमाला का उद्घाटन समारोह 22 अगस्त को तीन बजे से होगा। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रताप सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

28 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे। बताया कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के लोक कल्याण व राष्ट्रीयता के आदर्शों के अनुसरण स्वरूप की गई है। बताया कि व्याख्यानमाला के तहत 23 अगस्त को ‘भारतीय सेना का अग्निपथ’ विषय पर सेवानिवृत्त मेजर जनरल अजय कुमार चतुर्वेदी और विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी विचार व्यक्त करेंगे। 
विज्ञापन


24 अगस्त को ‘आजाद भारत में आयुर्वेद : 2014 के पूर्व’ विषय पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव एवं पद्मश्री वैद्य डॉ. राजेश कोटेजा का तथा केजीएमयू लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो एमएल बी भट्ट का व्याख्यान होगा। 25 अगस्त को ‘स्वतंत्रता संग्राम में सन्यासी’ विषय पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव विचार रखेंगे। 26 अगस्त को व्याख्यान का विषय ‘भारतीय सेना में नारी’ होगा। 27 अगस्त को ‘योग एवं आयुर्वेद की प्रगति में गोरक्षपीठ का योगदान’ विषय पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रताप सिंह और आयुर्वेदाचार्य डॉ. दिनेश सिंह का व्याख्यान होगा।  
 
विज्ञापन

एक साल में ही विश्वविद्यालय के खाते में कई उपलब्धियां

एक वर्ष में ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के खाते में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां जुड़ चुकी हैं। विश्वविद्यालय में बीएएमएस प्रथम बैच का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। विश्वविद्यालय ने चिकित्सा के क्षेत्र में शोध-अनुसंधान, आयुर्वेद, रोजगार, ग्राम्य विकास, उद्यमिता आदि को लेकर एम्स, केजीएमयू, आरएमआरसी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, वैद्यनाथ आयुर्वेद, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, इंडो यूरोपियन चेंबर ऑफ स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें