फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी पहुंचे गोरखपुर, घर जाकर बताएंगे नागरिकता संशोधन कानून की खासियत

Sat, 04 Jan 2020 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

  • - दो दिवसीय दौरे पर आज शहर में होंगे योगी आदित्यनाथ, रविवार को 4 बुद्धिजीवियों के घर जाएंगे
  • - संवाद भवन में आयोजित गोष्ठी में भी हिस्सा लेंगे
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री शहर के चार बुद्धिजीवियों के घर भी जाएंगे और कानून की जानकारी देंगे। वह भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के मुंशी प्रेम चन्द पार्क स्थित आवास पर जाएंगे। मुख्यमंत्री को गोरखनाथ स्थित प्रतिष्ठान लगन पैलेस पर चौधरी कैफुल बरा, गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव के हुमायूंपुर स्थित आवास और हुमायंपुर में ही स्वर्गीय केबी सिंह के आवास पर भी जाना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (4, 5, जनवरी) शनिवार को अपराह्न बाद 4.10 बजे शहर में होंगे। वह गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को पहले घर-घर संपर्क और जन जागरूकता अभियान की शुरूआत करेंगे, फिर घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून की खासियत बताएंगे।

साथ ही नागरिकता संशोधन कानून पर ही गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के संवाद भवन में आयोजित संवाद में भी हिस्सा लेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जन जागरण और घर-घर संपर्क अभियान सात जनवरी तक चलेगा। गोरखपुर क्षेत्र के 1295 सेक्टरों में गोष्ठियां की जा चुकी हैं। अब संपर्क अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें