फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदभार संभालते ही सीडीओ बोलीं-पहले ब्लॉकों में काम देखेंगी, फिर गांवों में जाएंगी

Sat, 04 Jan 2020 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
नवागत सीडीओ हर्षिता माथुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हर्षिता माथुर ने शनिवार को पदभार संभाला। उन्होंने इसके बाद विकास भवन का निरीक्षण किया। इस क्रम में सभी दफ्तरों में कामकाज का तरीका और फाइलों के रख-रखाव जांचने के साथ ही वहां की समस्याएं भी पूछीं। नवागत सीडीओ पहले सभी 20 ब्लॉकों के कार्यालयों का निरीक्षण करेंगी फिर गांवों में दस्तक देंगी।
विज्ञापन


डीएम कैं प कार्यालय पर सुबह 10 बजे उन्होंने पूर्व सीडीओ व अपने पति अनुज सिंह से चार्ज लिया। इसके बाद विकास भवन पहुंचकर सभी अफसरों, कर्मचारियों से परिचय जानने के बाद उनके कामों की जानकारी लीं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले सभी ब्लॉकों के निरीक्षण के बाद वे शासन की योजनाओं की अलग-अलग समीक्षा करेंगी।

इसके बाद गांवों में पहुंचकर धरातल पर भी प्रगति जांचेंगी। शासन की योजनाओं को जिले के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य प्राथमिकता है। वनटांगिया गांवों के विकास, कन्या सुमंगला, गौशाला, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) आदि योजनाओं में शासन की मंशा के अनुरूप प्रगति पर पूरा जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें