फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निर्बाध बिजली सुनिश्चित कराएं, बारिश के पहले हो नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजली की पर्याप्त आपूर्ति है, इसलिए हर हाल में निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी फील्ड में उतरें और लोकल फॉल्ट होने पर तत्काल ठीक कराएं। अधिकारियों से कहा कि नालों की सफाई करा लें, ताकि बारिश होने पर जलभराव न होने पाए।
विज्ञापन


सीएम योगी मंगलवार की शाम अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उसे समय पर पूरा कराएं और यह भी ध्यान रखें कि किसी आमजन को कोई असुविधा न हो। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि माफिया और भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली ऐसी हो कि जनता संतुष्ट रहे। जन शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी चाहिए। जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो।
मुख्यमंत्री ने सेतु निगम के अफसरों को निर्देश हुए कहा कि जो फ्लाईओवर निर्माणाधीन हैं उन्हें समय से तो पूरा कराएं ही साथ ही गुणवत्ता की भी निगरानी करते रहें। उन्होंने नाला निर्माण एजेंसियों से कहा कि जहां भी नाले बना रहे हैं वहां सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। कहीं भी नाला खुला न रहे। जहां काम चल रहा है वहां चेतावनी का बोर्ड हर हाल में लगाएं। इस दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस चनप्पा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुंभ समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें