फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती पर सिपाही के घर में तोड़फोड़ और आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली युवती पर सिपाही के घर में घुसकर आग लगाने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। सिपाही की पत्नी का कहना है कि युवती लगातार पति को उनसे तलाक देकर अपने साथ रहने का दबाव बना रही है। परिवार के इन्कार करने पर उसने घर में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। एम्स थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को सिपाही की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य पुलिस कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिवार के अनुसार, 27 मई की रात घर के सभी सदस्य बाहर भोजन करने गए थे। इसी दौरान कुशीनगर निवासी युवती घर पहुंची और मकान में घुस गई। आरोप है कि उसने किचन में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।
परिवार का दावा है कि युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, परिवार का कहना है कि युवती ने 21 अप्रैल 2026 को एम्स थाने में सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के बाद लखनऊ में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। एम्स थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोचिंग से शुरू हुई पहचान, बाद में बढ़ा विवाद
परिवारवालों के अनुसार, सिपाही और युवती की पहचान कोचिंग के दौरान हुई थी, जो आगे चलकर दोस्ती में बदल गई। बाद में सिपाही की शादी होने के बाद विवाद बढ़ गया। पत्नी का आरोप है कि युवती लगातार सिपाही पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ रहे। परिवार का यह भी आरोप है कि इन्कार करने पर युवती ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। फिलहाल एम्स थाना पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें