फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की एसआईआर की समीक्षा, डीएम को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मंगलवार को लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। वहीं जहां मतदाता का स्थानांतरण हो गया है या मृत्यु हो चुकी है, वहां नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी सावधानी से की जाए।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि जिन जनपदों में गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं उपलब्ध कराए गए हैं, वहां समय से गणना प्रपत्र (काउंटिंग फॉर्म) उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य शीघ्रता से पूरा कर सकें। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक घर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें।
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि गोरखपुर जिले में एसआईआर कार्य तेजी से प्रगति पर है। सभी तहसीलों में सुपरवाइजरों और बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण एवं सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिले के सभी बीएलओ को शत प्रतिशत गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं और अब वे घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। फॉर्म-6, 7, 8 एवं 8ए के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें