फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ : नगर निगम के 327 घाटों पर विशेष सफाई और सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 प्रमुख स्थलों सहित सभी घाटों पर की गई सफाई, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था
विज्ञापन

- चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और डस्टबिन लगाए गए, अधिकारियों ने संभाली निगरानी


गोरखपुर। छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने शहर के 327 घाटों, पोखरों और तालाबों पर व्यापक इंतजाम किए हैं। इनमें 24 प्रमुख छठ स्थल शामिल हैं। सभी घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ सुरक्षा, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था की गई है।

नगर निगम की ओर से जोनवार सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर कचरा प्रबंधन के लिए पर्याप्त डस्टबिन रखे गए हैं, जिससे स्वच्छता बनी रहे। नगर निगम के अनुसार जोन एक में 58, जोन दो में 24, जोन तीन में 24, जोन चार में 69 और जोन पांच में 152 छठ घाट व स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर लगाए गए हैं। साथ ही आकर्षक सजावट और रोशनी का इंतजाम किया गया है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निगम ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें