फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath 2022: राप्ती नदी के तकिया व हनुमान गढ़ी घाट पर नहीं होगा छठ पूजन, बढ़ा है नदी का जलस्तर

Fri, 28 Oct 2022 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर, राप्तीनगर, राजेंद्रनगर, तारामण्डल, बिछिया, एयरफोर्स कॉलोनी, सैनिक बिहार, कूड़ाघाट, सिक्टौर, शाहपुर के बी ब्लाक स्थित सरस्वती पार्क समेत विभिन्न वार्डों में 100 से अधिक स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम पोखरों की सफाई कराई जा रही है। शुक्रवार की शाम तक यहां पानी भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राप्ती नदी के किनारे साफ-सफाई करवाते नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के राप्ती नदी का जलस्तर अधिक होने से इस बार तकियाघाट एवं हनुमानगढ़ी घाट पर छट पूजा नहीं होगी। सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में निर्णय लेने के साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि इन घाटों पर पूजा करने न जाएं।

विज्ञापन


 उधर, राप्ती तट पर नव निर्मित श्रीरामघाट, राजघाट एवं श्रीगोरक्षघाट पर नदी का पानी उतरने के बाद जमे सिल्ट को हटाने का कार्य जोरों पर है। यहां सिंचाई विभाग ने जेसीबी की मदद से सफाई कार्य शुरू कराया था  लेकिन लाल पत्थरों की सुरक्षा के मद्देनजर जेसीबी हटा ली गई है। बृहस्पतिवार को दिन भर नगर निगम के सफाई कर्मचारी इन घाटों की सफाई में जुटे रहे।

इस बार लालडिग्गी पार्क में भी छठ महापर्व के आयोजन की तैयारी की जा रही है। नगर निगम शहर में तो पंचायतीराज विभाग सभी पूजा स्थलों की सफाई कराने में जुटा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर, राप्तीनगर, राजेंद्रनगर, तारामण्डल, बिछिया, एयरफोर्स कॉलोनी, सैनिक बिहार, कूड़ाघाट, सिक्टौर, शाहपुर के बी ब्लाक स्थित सरस्वती पार्क समेत विभिन्न वार्डों में 100 से अधिक स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम पोखरों की सफाई कराई जा रही है। शुक्रवार की शाम तक यहां पानी भर दिया जाएगा। घाटों पर पथ प्रकाश के साथ बैरिकेडिंग व लाइट का इंतजाम किया जा रहा है। मार्ग में जहां कीचड़ है, वहां लोहे की चद्दरें बिछाई जा रही हैं।

 

विज्ञापन

रामगढ़ताल किनारे भी पूजा की तैयारी

राप्ती नदी के जल स्तर को देखते हुए इस बार कई श्रद्धालुओं ने रामगढ़ताल किनारे छठ पूजा करने की तैयारी की है। मोहद्दीपुर स्थित स्मार्टव्हील शो रूम के पीछे से बनाए गए नए बांध पर 500 से अधिक परिवार छठ पूजा करेंगे। सहारा इस्टेट, सर्किट हाउस एवं प्राणी उद्यान के निकट भी ताल किनारे पूजन करने की तैयारी है।

नगर आयुक्त ने छठ घाटों की तैयारी जांची
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने छठ पर्व के मद्देनजर राप्ती तट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट, रामघाट एवं लालडिग्गी पार्क में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।  इस दौरान पार्षद संजय श्रीवास्तव, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, जोनल अधिकारी एनडी पांडेय भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें