एसएसपी ने बताया कि चौरीचौरा के विशंभरपुर निवासी विजय प्रताप सिंह को कुशीनगर के हाटा थाने से जेल भेजा गया था। छूटने के बाद कोर्ट के आदेश पर उन्होंने चौरीचौरा थाने में 13 जनवरी को केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि एक संस्था आगरा के शाहगंज में अब्दुल कलाम ऑफ इंस्टीट्यूट नाम से है। यहां से जिलों में लोगों से तीन से चार लाख रुपये लेकर फ्रेंचाइजी दी जाती है। जांच में पता चला कि संस्था एएनएम, जीडीए, मेडिकल डिग्री, पैथोलॉजी असिसटेंट, डेंटल जैसे कोर्स की डिप्लोमा डिग्री देती है। इसके लिए छात्रों का प्रवेश लिया जाता है और कई किस्तों में ढाई लाख रुपये तक का फीस ली जाती है।
जांच में पता चला कि नियमानुसार ऐसी संस्था को खोलने के लिए उप्र स्टेट पैरामेडिकल या अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में पंजीकरण कराना होता है। दोनों जगहों पर इसके बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि पंजीकरण कहीं नहीं है। फिर डीजीएमई और सीएमओ दफ्तर में भी जांच कराने पर कोई प्रमाण नहीं मिला। इससे साबित हो गया कि संस्था फर्जी है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और डिग्री को देखा तो उस पर अंग्रेजी में साफ-साफ लिखा था कि इसका इस्तेमाल किसी भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी में नहीं किया जा सकता है।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि पंकज ने चिटफंड में अपने संस्था का पंजीकरण कराया है। वहां पर उद्देश्य में मेडिकल सेवा को जागरूक करना बताया है। फिर अपने घर-परिवार, मित्रों को सोसाइटी का पदाधिकारी बनाकर खुद को दिल्ली से संबद्धता बताकर जालसाजी करने लगा। एसएसपी ने बताया कि इसकी जानकारी छात्रों को तब होती थी, जब वह किसी नौकरी की परीक्षा को पास कर लेते थे और डिग्री का सत्यापन होता था।
इनको भी बनाया गया आरोपी
पंकज के भाई इंद्रीवर पोरवाल, पत्नी कंचन पोरवाल, चाचा जयवीर प्रसाद, मित्र नरेश कुमार, कमलकांत, सुरेंद्र कुमार, दर्शन कुमार खट्टरी, मोहित कुमार, अनिरुद्ध कुमार, निखिल कुमार, कुलदीप वर्मा, रुचि गुप्ता और प्रेमचंद्र।
इन जिलों में हैं संस्थाएं
- जीवन छवि पैरामेडिकल काॅलेज, पता 62 नीम सराय पीडीए काॅलोनी मुंडेरा, प्रयागराज -संचालक निरंकार त्रिपाठी
- शंभूनाथ तिवारी काॅलेज ऑफ नर्सिंग, गंगौली पुरा बाजार अयोध्या -संचालक चंद्रदेव तिवारी
- छत्रपति शिवाजी काॅलेज ऑफ साइंस एंड पैरामेडिकल, हनुमान मंदिर महावीर लेन देवरिया -संचालक प्रशांत कुमार कुशवाहा
- वंश पैरामेडिकल कॉलेज सिर्सागंज जनपद फिरोजाबाद -संचालक कमल किशोर
- प्रतिभा पैरामेडिकल एंड नर्सिंग काॅलेज, ट्रस्ट देवरिया मीर देवरिया -संचालिका श्रीमती प्रतिभा सिंह
- जननी पैरामेडिकल नर्सिंग साइंस, हनुमान चौराहा हाटा नगर पालिका परिषद कुशीनगर -संचालक विजय प्रताप सिंह
- शौम्य साक्य पैरामेडिकल, देवरिया -संचालक रमाकांत कुशवाहा
- मां विंध्यवासिनी पैरामेडिकल काॅलेज रानीडिहा, गोरखपुर -संचालिका श्रीमती गिरिजा त्रिपाठी
- अन्नपूर्णानंद पैरामेडिकल कॉलेज चरजपुरा बैरिया मोड़, बलिया -संचालक गुप्तेश्वर पांडेय
- रुद्रा पैरामेडिकल काॅलेज रामनगर मोड़ वाराणसी -संचालक डाॅ. पवन साहनी
- ऑल इंडिया पैरामेडिकल, उर्दौली घुणपुरा सीतापुर -संचालक राजीव विश्वास
- सतीश चंद्र इंस्टीट्यूट चांदपुर, शाहजहांपुर -संचालक मुकेश शुक्ला
- सांन हाॅस्पिटल नरियावल अड्डा, बरेली -संचालक डाॅ. फहीम खान
- वाशु पैरामेडिकल पावर स्टेशन के पास गंगा कालोनी नरौना बुलंदशहर -संचालिका श्रीमती रुचि