फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पासपोर्ट भी रखा

Wed, 29 May 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। पुलिस ने बांसगांव के इस्माईलपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने एक लाख रुपये भी लिए और वीजा भी नहीं दिया। दूसरी तरफ पासपोर्ट भी अपने पास ही रख लिया है।
विज्ञापन


बिहार के सीवान जिले के पुनक दरौली निवासी सियाराम गुप्ता ने बताया कि इंटरनेट पर विज्ञापन देख एक एजेंट से संपर्क हुआ। मिलने के लिए गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ स्थित हिंद इंटरनेशनल पर बुलाया। बातचीत के दौरान अफ्रीका जाने के लिए पासपोर्ट और 25 हजार रुपया लिया। इसके बाद वीजा के लिए दो किश्तों में एक लाख रुपया लिया और पासपोर्ट भी रखा लिया।

इसके बाद विदेश जाने के दिल्ली पहुंचने की बात कही। अप्रैल में दिल्ली पहुंचने पर एजेंट बहानेबाजी करने लगा। बाद में पैसा और पासपोर्ट वापस करने के लिए कहने लगा। गीडा पुलिस ने बताया कि बांसगांव के इस्माईलपुर निवासी अनिल यादव के खिलाफ 406 आईपीसी का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें