फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कल दोपहर तक वंदे मातरम का गायन कर बनाएं विश्व रिकार्ड, यहां अपलोड करनी होगी वीडियो

Wed, 03 Feb 2021 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
वंदे मातरम का गायन करने के साथ उसकी वीडियो अपलोड कर आप भी शहीदों को नमन कर सकते हैं। साथ ही वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में शासन-प्रशासन की मुहीम का हिस्सा भी बन सकते हैं। शासन स्तर से एक तय समय में करीब 50 हजार लोगों द्वारा वंदे मातरम के गायन वाला वीडियो अपलोड कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी है।  
विज्ञापन


कहीं से भी कोई भी नागरिक सिर्फ अपनी एक वीडियो अपलोड कर चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव समारोह के मौके पर इस मुहिम को पूरा करने में अपना सहयोग दे सकता है। शहीदों को वंदे मारतम का गायन कर श्रद्धांजलि देने का यह सिलसिला आज से शुरू हुआ है जो 4 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस अवधि में गायन का वीडियो बना कर आज गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://chaurichauramahotsav.in/ पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

सैल्यूट मुद्रा में वंदे मातरम का प्रथम छंद गाना होगा

प्रतिभागियों को वंदे मातरम के प्रथम छंद ‘वंदेमातरम वंदेमातरम, सुजलाम, सुफलाम, मलयशीतलाम, शस्यशामलाम , मातरम, वंदे मातरम।’ का सस्वर गायन सैल्यूट मुद्रा में करते हुए वीडियो रिकार्ड करना होगा। वीडियो की अवधि पांच सेकेंड से अधिक की होनी चाहिए। तय पंक्तियों से कम या अधिक का गायन स्वीकार नहीं होगा। यदि प्रतिभागी सैल्यूट मुद्रा में नहीं रहेगा तो वीडियो, गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड स्वीकार नहीं करेगा। अभियान में कोई भी नागरिक प्रतिभाग कर सकेगा लेकिन एक प्रतिभागी का एक ही अपलोड वीडियो मान्य होगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक शब्द अथवा अक्षर का उच्चारण त्रुटिहीन हो एवं बाधित न हो।

20 हजार बच्चे और शिक्षक वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में करेंगे सहयोग
वंदे मातरम गीत का गायन कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में गोरखपुर के शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। करीब 20 हजार बच्चों के साथ शिक्षक भी अपना वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसे लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल योगेंद्र नाथ सिंह ने परिषदीय स्कूलों, माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूल के संचालकों के बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। शहर के विभिन्न स्कूलों की ओर से बकायदा बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत शिक्षकों की ओर से बच्चों को वंदे मातरम गीत की सही उच्चारण, मुद्रा की बकायदा रिहर्सल कराई जा रही है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने 12 हजार शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए बुधवार को सुबह दस बजे यूट्यूब सेशन आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें