फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले हालात: शहर में पेट्रोल भरवाने वालों का इंतजार, तेल से फुल हुए पेट्रोल पंप- ग्रामीण क्षेत्रों में मचा बवाल

Sat, 28 Mar 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शुक्रवार को सुबह जब पेट्रोल पंप खुले तो हर जगह सन्नाटा रहा। कई पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी पूरे दिन ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। स्थिति यह रही कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई। पंप संचालकों के अनुसार, पिछले दिनों अफवाह के कारण लोगों ने जरूरत से अधिक ईंधन भरवा लिया था, जिससे अब मांग अचानक कम हो गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर भीड़ सामान्य रही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के बाद शुक्रवार को जब शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक भरपूर पहुंचा गया तो हालात बदल गए। शुक्रवार को तेल भरवाने वाले बहुत कम लोग पंपों पर पहुंचे। उधर, ग्रामीण इलाकों में कई पेट्रोल पंपों पर तेल मिलना शुरू हुआ तो भीड़ अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन


बड़हलगंज में एक पंप पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह तेल का वितरण कराया गया। बृहस्पतिवार को शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर टैंकर पहुंचे और तेल का स्टॉक भरपूर हो गया। उधर, डीएम और एसएसपी ने रात में कई पेट्रोल पंपों पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया था।

शुक्रवार को सुबह जब पेट्रोल पंप खुले तो हर जगह सन्नाटा रहा। कई पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी पूरे दिन ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। स्थिति यह रही कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई। पंप संचालकों के अनुसार, पिछले दिनों अफवाह के कारण लोगों ने जरूरत से अधिक ईंधन भरवा लिया था, जिससे अब मांग अचानक कम हो गई है।

बड़हलगंज में सिधुआपार में एक पेट्रोल पंप पर सुबह तेल खत्म हो गया। शाम को जब टैंकर पहुचा और तेल का वितरण शुरू हुआ तो भीड़ ज्यादा बढ़ गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस बुलानी पड़ी और तब जाकर पेट्रोल दिया गया।

शहर के पादरी बाजार चौक स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह 10:30 बजे एक भी ग्राहक तेल लेने के लिए नहीं खड़े थे। कर्मचारी भी बदले हुए हालात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। वहीं सुबह 10:45 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय और रेलवे म्यूजियम स्थित पंप पर पेट्रोल के लिए बहुत कम ही बाइक सवार मौजूद थे।

इसी प्रकार दोपहर 12:30 बजे टाउनहॉल पेट्रोल पंप पर भी सामान्य भीड़ देखी गई। काली मंदिर गोलघर, गीता वाटिका स्थित पेट्रोल पंप पर भी कम लोग पहुंचे। बेतियाहाता स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। साथ ही शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

शहर में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। अफवाहों के कारण ही अस्थायी रूप से मांग में असंतुलन पैदा हुआ था: रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें