फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: आज से फिर मौसम में बदलाव के आसार, 13 व 14 को बूंदाबांदी की संभावना

Mon, 12 Feb 2024 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया क तेज पछुआ हवाओं का दौर थमने के साथ ही सतही स्तर पर अपेक्षाकृत आर्द्र एवं गर्म पुरवा हवाओं का चलना शुरू हो गया है। ऐसे में बादलों की आवाजाही से सोमवार से मौसम के बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन
रामगढ़ताल के किनारे घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पिछले कई दिनों से चल रही तेज पछुआ हवाओं का दौर थमने के साथ ही मौसम में बदलाव के आसार हैं। वायुमंडल में सतही स्तर पर आर्द्र एवं गर्म पुरवा हवाओं के चलने से सोमवार से इसका असर देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 13 और 14 को गोरखपुर और आसपास जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते गोरखपुर समेत आसपास जिलों में चार व पांच फरवरी हो हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद छह फरवरी से दिन का मौसम शुष्क रहा, लेकिन तेज पछुआ हवा चलने से वातावरण में नमी बनी हुई थी। पछुआ हवा के चलते रात का तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही थी। ऐसे में अब पुरवा हवा चलने से मौसम में बदलाव के आसार है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया क तेज पछुआ हवाओं का दौर थमने के साथ ही सतही स्तर पर अपेक्षाकृत आर्द्र एवं गर्म पुरवा हवाओं का चलना शुरू हो गया है। ऐसे में बादलों की आवाजाही से सोमवार से मौसम के बदलाव के आसार हैं।
विज्ञापन


13 और 14 फरवरी को पूर्वांचल के दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 15 फरवरी से मौसम पुन: शुष्क हो जाने का अनुमान है। इस बीच अधिकतम तापमान में 2 से 3 व न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का संभावना है।

उधर, रविवार को दिन का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान पहुंच कर 25.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में चटक धूप से मौसम सुहाना रहा। रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें