प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ावाली के दरबार में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मां के दर्शन के लिए पांच-पांच लोगों को एक साथ भेजा जाएगा। मंदिर के अंदर किसी प्रकार की भीड़ न लगे इसका पूरा ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग व डॉक्टरो की टीम भी मौजूद रहेगी। छह एसओ व इंस्पेक्टर, 30 एसआई, 20 आरक्षी, 56 महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक, एक फायर बिग्रेड, एक प्लाटून पीएसी के जवानो के साथ एनसीसी व स्काउट गाइड, होमगार्ड व 30 पीआरडी के जवान तैनात रहेंगे।
सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगें श्रद्धालु
बासंतिक नवरात्र के आरंभ में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर व अंदर सीसीटीवी की नजर में सभी श्रद्धालु होंगे। मंदिर प्रशासन की तरफ भी स्वयं सेवक व सफाईकर्मी लगाए गए हैं।