गोरखपुर। सैयद मोदी स्मृति जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में हुई। प्रतियोगिता के बालक अंडर-9 एकल में चैतन्य ने शलभ को 21-15 और बालिका अंडर-13 एकल में हर्षाली ने काव्य को 21 -16 से हराया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि सैयद मोदी ने गोरखपुर के साथ-साथ देश का नाम रौशन किया है। उनकी उपलब्धियों पर हम लोगों को गर्व है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय और विकास अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संवाद