फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1.97 अरब रुपये से अधिक बिजली बिल मामले में चेयरमैन ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
0- नौसड़ उपखंड के उपभोक्ता को 4,455 हजार रुपये की जगह आ गया था एक अरब से अधिक का बिजली बिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नौसड़ उपखंड में पिछले दिनों 4,455 हजार रुपये बिजली बिल जमा करने के बाद एक अरब 97 करोड़ रुपये की रसीद देने के मामले में जांच शुरू हो गई है। एसई ने पूरे मामले से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक वाणिज्य को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

सहजनवां के तेनुआ की छोहाड़ी देवी बुधवार को नौसढ़ में बिजली का बिल जमा करने पहुंची थीं। उनके कनेक्शन पर 4950 रुपये बकाया था। सरचार्ज माफ करने के बाद उन्हें 4455 रुपये जमा करने थे। उसने बिल जमा काउंटर पर पैसा देकर बिल जमा करने को बोला। उस वक्त सर्वर ठीक से नहीं चलने के कारण आनलाइन बिलिंग सिस्टम में बिल जमा वाले कालम में एकाउंट आईडी पेस्ट हो गई। रसीद में बिल जमा 1.97 अरब रुपये अंकित हो गया। एसडीओ व राजस्व लिपिकों ने सिस्टम में पेमेंट कैंसल करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीओ ने लेखाकार व एक्सईएन को मामले से अवगत कराया। मामला संज्ञान में आते ही चेयरमैन और एमडी ने रिपोर्ट तलब कर ली। एसई ने बताया कि गलत रसीद जारी करने के बाद कर्मचारियों ने लापरवाही बरती और इस पर ध्यान ही नहीं दिया। बाद में लखनऊ से पूछा गया तो आनन-फानन रसीद को निरस्त किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें