विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसकी शुरूआत 10 विद्यार्थियों के साथ एक मोहल्ले हुई थी। अब संघ की पैठ हर क्षेत्र व जगह पर है। आरएसएस का अनुषांगिक संगठन विहिप हिंदुओं की भलाई का काम करता है। सारी दुनिया में संघ के संगठनों का प्रभाव है।
लखनऊ क्षेत्र के 59 प्रखंडों में धर्म रक्षक तैनात
क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप पांडेय ने कहा कि लखनऊ क्षेत्र में 59 प्रखंडों का चयन किया गया था। इनमें हिंदू धर्म रक्षकों की तैनाती कर दी गई है। करीब 80 धर्म रक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर ने किया। इस मौके पर गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री परमेश्वर, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख भागवत यादव, प्रमुख तारकेश्वर दुबे, प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, मनोज गौड़, अमरजीत, डॉ डीके सिंह, रंजीत कसौधन, डॉ. आलोक व संतोष गौतम मौजूद रहे।