फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एंड टर्म की परीक्षा में 59 कॉलेजों में बंद मिला CCTV, नोटिस देकर दो दिन में मांगा जवाब

Wed, 04 Jan 2023 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर ऑनलाइन सेल से मानीटरिंग कराई जा रही थी। उनके निर्देष पर जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरा बंद मिला है, वहां के केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के एंड टर्म की परीक्षा में 59 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। इसमें शहर के भी कई कॉलेज शामिल हैं।

विज्ञापन


इन कॉलेजों से दो दिन में स्पष्टीकरणा मांगा गया है, साथ ही आगे सीसीटीवी कैमरा बंद पाए जाने पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। विश्वविद्यालय के अलावा 308 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कुल 2.5 लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

मंगलवार से शीतकालीन अवकाश के चलते परीक्षा बंद है। 29 दिसंबर से दो जनवरी तक हुई परीक्षा में 59 महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। इसमें गोरखपुर में सेंट एंड्रयूज कॉलेज, एमपी महिला महाविद्यालय रमदत्तपुर, गंगोत्री देवी महाविद्यालय समेत 17 परीक्षा केंद्र, देवरिया में 29 तथा कुशीनगर में 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद था।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर ऑनलाइन सेल से मानीटरिंग कराई जा रही थी। उनके निर्देष पर जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरा बंद मिला है, वहां के केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में अगर सीसीटीवी कैमरा परीक्षा के दौरान बंद पाया गया तो 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें