फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत उल्लाह हत्याकांड में आया नया मोड़, कत्ल के तरीके से पकड़ा जाएगा कातिल

Mon, 24 Feb 2020 07:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • सीसी कैमरे में दिखे शख्स की तलाश में पुलिस, हेलमेट की वजह से चेहरा स्पष्ट नहीं
  • पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी की दूसरी पत्नी से पुलिस ने की पूछताछ, गुत्थी जल्द सुलझाने का दावा
  • डीआईजी ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल के बारे में जाना, अफसरों को कई सुझाव भी दिए
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी (इनसेट में मृतक नुसरत उल्लाह वारसी)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट इलाके के बनकटी चक स्थित आवास में घुसकर पुराने रईस व डॉ. कफील खान के मामा नुसरत उल्लाह वारसी की गोली मारकर हत्या शूटर ने की थी। हत्या करने के तरीके और फिर मौके से चंद मिनट में फरार हो जाना इस बात संकेत हैं। मगर वह शख्स अंदर घात लगाए थे या फिर कैमरे में भागता दिखने वाला शख्स है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पहले उस शख्स की जांच पड़ताल में जुटी है, जिसके कहने पर शूटर ने वारदात की है। उधर, डीआईजी राजेश डी मोदक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहत अफसरों को कई सुझाव व निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की अलग-अलग टीमों की जांच सीसी टीवी कैमरे और अन्य साक्ष्यों की मदद से आगे बढ़ रही है। सीसी कैमरे में एक शख्स दिखाई तो दिया मगर उसने हेलमेट लगाया था। नुसरत उल्लाह वारसी को गोली सामने से मारने का तथ्य सामने आने के बाद पुलिस भी चौंक गई है। गोली मारने के तरीके से एक बात तो साफ हो गई है कि गोली मारने वाले हाथ सधे हुए थे, मसलन वह शूटर हो सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में भागने वाला शख्स शूटर है या फिर शूटर घर में छिपकर वारदात को अंजाम देकर दूसरे रास्ते से फरार हो गया। इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की तहकीकात चल रही है। उधर, पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

डीआईजी राजेश डी मोदक ने मौका मुआयना किया। शव के गिरने के एंगल, कैमरे में बदमाश की तस्वीर और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अफसरों को कई निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सोमवार को भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर फिर छोड़ा है। मोहल्ले के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

पुलिस की विवेचना सभी बिंदुओं पर जारी है। जिसने भी वारदात की है वह जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस अफसरों को कई सुझाव व निर्देश दिए गए हैं।
राजेश डी मोदक, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें