फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे के अलार्म ने चोरों की साजिश पर फेरा पानी, बंद मकान से भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के चारपान सुअड्डा गांव में सीसीटीवी कैमरे के अलार्म सिस्टम ने चोरी की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया। बंद पड़े मकान में चोरी की नीयत से घुसे तीन संदिग्ध युवक जैसे ही कैमरे की जद में आए, तेज अलार्म बजने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीणों के बाहर निकलने से पहले ही तीनों संदिग्ध मौके से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चारपान सुअड्डा निवासी भीमसेन पांडेय का मकान लंबे समय से बंद पड़ा है। परिवार के कुछ सदस्य ट्रांसपोर्ट नगर में रहते हैं, जबकि अन्य लोग बाहर रहते हैं। वर्ष 2026 की शुरुआत में इसी मकान में बड़ी चोरी हुई थी। उस समय चोर घर में घुसकर एसी, लाखों रुपये के जेवर और नकदी के साथ परिसर में खड़ी कार भी ले गए थे। बाद में पकड़े जाने के डर से कार को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि, अन्य सामान का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पहली घटना के बाद भीमसेन पांडेय ने मकान की सुरक्षा के लिए चारों ओर अलार्म सिस्टम से लैस सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों को परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन से भी जोड़ा गया है। मकान के भीतर किसी भी गतिविधि पर कैमरों से तेज अलार्म बज उठता है, जिससे आसपास के लोग तुरंत सतर्क हो जाते हैं। बृहस्पतिवार देर रात तीन संदिग्ध युवक चोरी की नीयत से मकान में घुसे। जैसे ही वे कैमरे की रेंज में आए, तेज अलार्म बजने लगा। अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। खुद को घिरता देख तीनों संदिग्ध बिना कुछ चोरी किए मौके से भाग निकले। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं।
एसपी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
एक ही मकान में छह महीने के भीतर दूसरी बार चोरी के प्रयास की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें