फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results 2020: बारहवीं में दिव्यांगी त्रिपाठी ने हासिल किए 99.6 फीसदी अंक

Mon, 13 Jul 2020 09:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बायोलॉजी की छात्रा को 500 में से 498 नंबर मिले, तीन विषयों में 100-100 मार्क्स
  • एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के वैभव व उर्विजा संयुक्त रूप से शहर के दूसरे टॉपर
विज्ञापन
सीबीएसई का परिणाम जारी होने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की 12वीं के परीक्षा परिणामों में शहर की दिव्यांगी त्रिपाठी ने बाजी मारी है। जीएन पब्लिक स्कूल गोरखनाथ की छात्रा ने बायोलॉजी संवर्ग से 99.6 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है। दिव्यांगी को 500 से 498 नंबर मिले हैं।

विज्ञापन


हिंदी, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 100-100 और अंग्रेजी और फिजिक्स में 99-99 अंक हैं। सीबीएसई ने इस बार रैंक नहीं जारी की है लेकिन दिव्यांगी को जो नंबर मिले हैं, उसके मुताबिक बायोलॉजी की ऑल इंडिया और यूपी के टॉपरों की लिस्ट में हो सकती हैं। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के वैभव गुप्ता और उर्विजा पांडेय ने 97.2 फीसदी अंक हासिल करके मैथ संवर्ग के टॉपर बने हैं।

बोर्ड ने सोमवार को अचानक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इससे स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों को रिजल्ट निकालने, देखने को देरी हुई। इस बार के परीक्षा परिणामों में भी बेटियों का दबदबा है। लड़कों के मुकाबले ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। मैथ, बायोलॉजी, कामर्स और ह्यूमनिटीज की मेरिट लिस्ट में बेटियां हैं।
विज्ञापन


शहर के स्कूलों के जो परिणाम आए हैं, उसके मुताबिक मैथ संवर्ग में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगल धूसड़ के विद्यार्थियों ने झंडा गाड़ा है। वैभव गुप्ता और उर्विजा पांडेय ने 97.2 फीसदी अंक हासिल करके मैथ में संवर्ग जिला टॉप किया है। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के तमाम विद्यार्थियों को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं।

कामर्स में जेपी एजूकेशन की छात्रा साक्षी श्रीवास्तव अव्वल रही हैं। साक्षी को 97 फीसदी अंक मिले हैं। शहर के ज्यादातर स्कूलों के रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। मैथ और बायोलॉजी के टॉपरों की सूची में आरपीएम एकेडमी, गोरखपुर के कई विद्यार्थियों के नाम हैं। द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस, संस्कृति पब्लिक स्कूल, एबीसी पब्लिक स्कूल, रैंपस, सेंट्रल एकेडमी, नवल्स सहित तमाम स्कूलों का रिजल्ट बेहतर आया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें