फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : प्राइवेट अभ्यर्थी नौ तक कर सकेंगे आवेदन, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Mon, 07 Dec 2020 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने परीक्षा के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब नौ दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं के लिए प्राइवेट आवेदन करने से चूके अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का फैसला बोर्ड ने किया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने पहले ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर और विलंब शुल्क के साथ 21 नवंबर निर्धारित की थी। अब एप्लिकेशन विंडो को शनिवार से दोबारा खोला गया है। इस संबंध में बोर्ड का आदेश शहर के 117 विद्यालयों में पहुंच चुका है।

आदेश के मुताबिक इच्छुक छात्र नौ दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म अभी तक नहीं भरा है, वे नौ दिसंबर तक भर सकते हैं।
विज्ञापन


पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक भरे हुए फार्म में सुधार करा सकते हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने बोर्ड से अनुरोध किया था कि फार्म भरने के लिए समय सीमा बढ़ाई जाए। इसी के बाद बोर्ड ने छात्रहित में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें