केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं में अब डेढ़ महीने से भी कम वक्त रह गया है। गोरखपुर के लगभग सभी स्कूलों में प्री-बाेर्ड परीक्षा भी समाप्त हो गई है। 2024 में प्रश्न पत्र भी बदले पैटर्न पर आएगा जिसके लिए स्कूलों ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। प्री-बोर्ड परीक्षा भी इसी पैटर्न पर आयोजित हुई।
तीन जनवरी तक गोरखपुर के सभी स्कूल बंद हैं। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए स्कूल कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। छुट्टी के समय भी अगर किसी छात्र को अपने सिलेबस में कोई समस्या है तो वे अपने शिक्षक से फोन पर ही मार्गदर्शन ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आगे उनकी डाउट क्लियरिंग कक्षाएं भी चलाई जाएंगी ताकि बोर्ड परीक्षा में कोई कमी न रह जाए।