फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर की प्रगति अग्रवाल CBSE 12वीं में प्रयागराज रीजन की टॉपर, तीन विषयों में मिले 100-100 अंक

Sat, 23 Jul 2022 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूूकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणामों में शहर के मेधावियों का दबदबा है। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रगति अग्रवाल ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त करके सीबीएसई प्रयागराज रीजन में टॉप किया है।
विज्ञापन
1 of 5
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूूकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणामों में शहर के मेधावियों का दबदबा है। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रगति अग्रवाल ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त करके सीबीएसई प्रयागराज रीजन में टॉप किया है।

प्रगति ने 500 में से 497 अंक हासिल करके कानपुर, लखनऊ प्रयागराज और वाराणसी सहित कई जिलों के मेधावियों को पीछे छोड़ा है। प्रगति ने गणित, भौतिकी व शारीरिक शिक्षा में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं।
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगलधूषण के ही छात्र अंशुमान सिंह को 12वीं में प्रयागराज रीजन में संयुक्त रूप से चौथा स्थान मिला है। अंशुमान को 98.8 फीसदी अंक मिले हैं। उन्हें 500 में 497 अंक मिले हैं। तीन विषयों में 100-100 अंक हासिल हुए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह, 10वीं में माउंट लिट्रा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुसम्ही बाजार के छात्र रेवंत कुमार राय ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किया है। वह प्रयागराज रीजन में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की अवंतिका बरनवाल  ने 98.8 फीसदी और आरपीएम एकेडमी की छात्रा कृतिका यादव ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किया है।  

बेटियों ने फिर मारी बाजी
सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में बेटियों का जलवा कायम है। 10वीं में छात्रों की अपेक्षा .26 फीसदी ज्यादा छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। 12वीं में 4.88 फीसदी छात्राएं ज्यादा उत्तीर्ण हुई हैं। मेरिट लिस्ट में बेटियों का दबदबा है। प्रगति अग्रवाल प्रयागराज रीजन की टॉपर बनी हैं। 10वीं की मेरिट लिस्ट में कई बेटियों के नाम हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
12वीं के नतीजे खराब आए, 18.22 फीसदी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के नतीजे इस बार खराब आए हैं। जिले से 81.78 फीसदी छात्र-छात्राएं ही उत्तीर्ण हो सकी हैं। 18.22 फीसदी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। 90 फीसदी या उससे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी कम हुई है। आत्मदीप विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश राजा श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना संक्रमण का असर अब नतीजों पर देखने को मिला है। संक्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कक्षाएं की हैं। इससे लिखने की आदत छूट गई। राइटिंग भी खराब हुई है। विद्यार्थी तेजी से नहीं लिख पा रहे हैं। कक्षा की पढ़ाई में लिखने की आदत रहती है, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम में ऐसा नहीं है।

 

4 of 5
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
10वीं के नतीजे
परीक्षा : 13,510 विद्यार्थियों ने दी
कुल उत्तीर्ण- 94.18 फीसदी
छात्र उत्तीर्ण हुए-94.08 फीसदी
छात्राएं उत्तीर्ण हुईं-94.34 फीसदी
कुल विद्यालय-114

10वीं के टॉपर
रेवंत कुमार राय- 99 फीसदी, माउंट लिट्रा जी कुसम्ही बाजार
अवंतिका बरनवाल 98.8 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण
कृतिका यादव- 98.2 फीसदी- आरपीएम एकेडमी
हिमांशु यादव-98.2 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
अंशिका त्रिपाठी- 98 फीसदी सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर
आरिशा खान- 97.6 फीसदी- आरपीएम एकेडमी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।
12वीं के नतीजे
परीक्षा- 10,618 विद्यार्थियों ने दी
उत्तीर्ण हुए- 81.78 फीसदी
छात्र उत्तीर्ण हुए-79.93 फीसदी
छात्राएं उत्तीर्ण हुईं- 84.61 फीसदी
कुल विद्यालय- 83

12वीं के टॉपर
प्रगति अग्रवाल- 99.4 फीसदी- एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण
अंशुमान सिंह- 98.8 फीसदी- एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण
श्रेया जायसवाल- 97.6 फीसदी- आर्मी पब्लिक स्कूल
ऋषिकश कुमार- 97.4 फीसदी- आर्मी पब्लिक स्कूल
प्रियांशु सिंह- 97 फीसदी- डिवाइन पब्लिक स्कूल
तनु पासवान- 97 फीसदी- आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल
तनु कुमारी- 97 फीसदी- जेनिथ कॉन्वेंट स्कूल
अभिजीत कुमार गुप्ता- 97 फीसदी नवल्स नेशनल एकेडमी
दीपक यादव 96.6 आत्मदीप विद्यालय
वंशिका तुलस्यान 96.6, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें