फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: गोरखपुर में प्रगति अग्रवाल ने किया टॉप, JEE मेन में भी हासिल किया था पहला स्थान

Sat, 23 Jul 2022 09:57 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

CBSE 12th Result 2022: प्रगति अग्रवाल ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में भी कमाल किया है। 99.4 फीसदी अंक हासिल करके सिटी टॉपर बनी हैं। मैथ ग्रुप की छात्रा ने 500 में से कुल 497 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
प्रगति अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन की सिटी टॉपर रहीं एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की छात्रा प्रगति अग्रवाल ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में भी कमाल किया है। 99.4 फीसदी अंक हासिल करके सिटी टॉपर बनी हैं। मैथ ग्रुप की छात्रा ने 500 में से कुल 497 अंक हासिल किए हैं। तीन अंकों से 100 फीसदी अंक प्राप्त करने से रह गई हैं।

विज्ञापन


ऑल टाइम टॉपर रहीं प्रगति का इरादा आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करने का है। पहले ही प्रयास में सफलता का झंडा गाड़ने और मैथ को अपना पसंदीदा विषय बताने वाली प्रगति को टेक्नोलॉजी से प्यार है। लिहाजा, कंप्यूटर साइंस का विकल्प चुनना चाह रही हैं। वह कहती हैं, कोरोना संकट के बीच टेक्नोलॉजी ने ही सहारा दिया था।

ऑनलाइन कक्षाएं चलीं और कोर्स पूरा कराया गया। टेक्नोलॉजी की मदद से ही कार्यालयों का संचालन हुआ। वर्चुअल मीटिंग हुई। तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ भी ऑनलाइन ही दिया गया। सिटी टॉपर ने सफलता का श्रेय एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के निदेशक संजीव कुमार व शिक्षकों को दिया। यह भी कहा कि माता-पिता का बेहतरीन गाइडेंस मिला है। शुरूआती पढ़ाई बाबा अशोक अग्रवाल की देखरेख में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्सनल प्रोफाइल

नाम- प्रगति अग्रवाल
जन्म तिथि- 10 अगस्त 2004
10वीं- 94.6 फीसदी
12वीं-99.4 फीसदी
स्कूल- एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगल धूषण
जेईई मेन- 99.96 परसेंटाइल
पसंद- बैडमिंटन खेलना

सोशल मीडिया से दूरी

सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। प्रगति का कहना है कि माता-पिता के पास स्मार्ट फोन है। पढ़ाई व तकनीकी से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त करनी होती है तो उनके फोन का इस्तेमाल कर लेती हूं  

परिवार

पिता- राकेश अग्रवाल, व्यापारी
माता- शिखा अग्रवाल, गृहिणी
बहन-प्रकृति अग्रवाल, कक्षा पांच
बाबा- अशोक कुमार अग्रवाल, सेवानिवृत्त बैंककर्मी

स्कोर कार्ड

मैथ-100
फिजिक्स-100
अंग्रेजी-98
केमिस्ट्री- 99
फिजिकल एजूकेशन-100


सफलता का मंत्र

नियमित पढ़ाई से ही सफलता मिलती है। एक दिन ज्यादा पढ़ें और दो दिन आराम, ऐसा नहीं होना चाहिए। कड़ी मेहनत व लगन का कोई विकल्प नहीं है। पढ़ाई के लिए एकाग्रता जरूरी है। कक्षा के साथ ही सेल्फ स्टडी पर भी ध्यान देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें