फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैविटी से बढ़ रहा दांतों का दर्द, कमजोर हो रहे मसूड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दांतों से जुड़ी बीमारियां लोगो में तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर कैविटी और मसूड़ों की कमजोरी के कारण लोगों को तेज दर्द और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पांच से 10 मरीज कैविटी, मसूड़ों की कमजोरी और दांत दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके गुप्ता और डॉ. राकेश यादव ने बताया कि लंबे समय तक दांतों की सही देखभाल न करने और तंबाकू व गुटखे के सेवन के कारण यह समस्या बढ़ रही है। अधिकतर मरीज कैविटी और मसूड़ों से जुड़ी समस्या लेकर आते हैं। कई मरीजों को लंबे समय से दांतों में दर्द या सूजन की परेशानी रहती है लेकिन समय पर इलाज नहीं होने से समस्या बढ़ जा रही है। गुटखा, तंबाकू और बच्चों में मीठे पदार्थों का अधिक सेवन दांतों को तेजी से नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा दांतों की नियमित सफाई न करने से भी कैविटी और मसूड़ों की बीमारी बढ़ती है।
डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि कैविटी वाले मरीजों को सुबह और रात में नियमित रूप से दांत साफ करना चाहिए। तंबाकू और गुटखे से दूरी बनाए रखनी चाहिए। बच्चों को ज्यादा मीठा नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें