शार्ट सर्किट से लगी गुमटी में आग
कसया। क्षेत्र के मैनपुर गांव के खदही चौराहे पर गुमटी की दुकान में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गुमटी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
मैनपुर निवासी जितेंद्र प्रसाद खदही चौराहे पर गुमटी में दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को दुकान बंद कर जितेंद्र घर चले गए। रात में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान के बगल में कुछ लोग भजन कीर्तन कर रहे थे। धुआं देखकर पहुंचे तो गुमटी जल रही थी। मौजूद लोगों ने आग को बुझा दिया। गनीमत रही आग से आसपास की अन्य दुकानें बच गईं।