फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

Tue, 04 Apr 2023 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी तमकुहीराज/ सलेमगढ़।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पशुओं को कंटेनर में लाद कर बिहार लेकर जा रहे एक तस्कर को तरया सुजान पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मंगलवार की भोर में चार बजे बहादुर में पुलिस ने बिहार जा रहे कंटेनर को रोकने को कोशिश की तो उसमें सवार लोग गोली चलाकर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ तरया सुजान आरके सिंह ने बताया मंगलवार की भोर में सूचना मिली कि एक कंटेनर पर पशु लादकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। जिले के स्वाट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला और तमकुहीराज अपराध निरीक्षक अरविंद यादव के साथ पुलिस टीम फोरलेन के बहादुर में चेकिंग करने लगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कोरोना के बढ़ते केस के बाद भी मरीज नहीं लगा रहे मास्क
विज्ञापन


पुलिस ने एक कंटेनर को रोकना चाहा तो उसमें सवार लोगों ने हफुआ जाने वाली सड़क पास जिन बाबा के स्थान पास वाहन खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


उसकी पहचान  लखनऊ के थाना गोसाईगंज के गांव सलेमपुर गंगागंज निवासी गयासुद्दीन कुरैशी के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। कंटेनर में लदे 14 पशुओं को मुक्त कराकर पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें