फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारकर पशु तस्कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एम्स थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ जगदीशपुर फोरलेन पर बैरियर लगाकर घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर पशु तस्करों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पहले पुलिस की ओर से खड़ी की गई डीसीएम फिर एक राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस और पशु तस्करों का आमना-सामना हो गया। डीसीएम को रोकने के लिए पुलिस ने भी एक डीसीएम की मदद ली, लेकिन तस्कर उस डीसीएम के अलावा एक राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारते हुए कुछ दूरी पर डीसीएम छोड़कर फरार हो गए। उसमें 19 गोवंशीय पशु लदे थे। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर पशु क्रूरता का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की भोर में एम्स थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ जगदीशपुर फोरलेन पर बैरियर लगाकर घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर पशु तस्करों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।

पहले पुलिस की ओर से खड़ी की गई डीसीएम फिर एक राहगीर की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर डीसीएम छोड़कर फरार हो गए। सभी पशुओं को पुलिस ने फलमंडी स्थित गोशाला भेजकर केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें