फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी की नई पहचान को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी-परिवारवादी

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू से अब ब्रेकथ्रू राज्य की पहचान बना चुका है। इसे जातिवादी और परिवारवादी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ये वही जातिवादी और परिवारवादी हैं जो दंगाइयों के हमपरस्त थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास प्रक्रिया से परेशान जातिवादी, परिवारवादी लोगों ने अव्यवस्था पैदा करने का प्रयास किया। दंगाइयों के आका उन्हें पीछे से धकियाते थे कि उपद्रव करो पर वे जानते हैं कि प्रदेश सरकार इस तरह की हरकतों पर कैसा व्यवहार करती है।
विज्ञापन


सीएम योगी मंगलवार को 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बने खजांची चौराहा फ्लाईओवर और 152.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बन गया है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था से यहां दंगाई बिल में घुस चुके हैं। जो रह गए थे, उनकी नाक रगड़वाकर प्रदेश को दंगामुक्त कर दिया गया है। इससे दंगाइयों के जितने सरपरस्त व हमदर्द थे, परेशान हो गए हैं, क्योंकि उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता को प्रदेश में वर्ष 2017 के पहले की स्थिति याद दिलाते हुए कहा कि तब राज्य में भय, आतंक, उपद्रव था। अराजकता थी, बीमारी और दंगे थे। बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी। जनता जानती है कि इसके जिम्मेदार कौन लोग थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वही लोग थे जो जाति की राजनीति करते थे। जाति के नाम पर सिर्फ अपने परिवार की बात करते थे। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करते थे। उन्हीं लोगों ने प्रदेश और यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश समस्या के समाधान की बात करता है। आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए विकास यात्रा को अनवरत जारी रखना और सुरक्षा के माहौल को मजबूत रखना आवश्यक है।

निवेश की बहार, नौकरी की गारंटी

सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर माहौल और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देकर डबल इंजन सरकार निवेश की बहार लाई है। स्केल को स्किलिंग में बदलकर युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार व नौकरी दे रही है। प्रदेश में 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, डेढ़ करोड़ नौजवानों को रोजगार की गारंटी के दस्तावेज हैं। इस परिप्रेक्ष्य में गोरखपुर का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गीडा से धुरियापार तक उद्योगों की लंबी श्रृंखला खड़ी हो रही है। इससे स्थानीय युवाओं को यहीं नौकरी मिल रही है।
माघ मेले में आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब विकास किसी एक क्षेत्र में किसी परिवार की विरासत बनकर नहीं रहेगा। हरेक क्षेत्र, हर जिले का विकास होगा। गोरखपुर जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी नजर आएगा। सीएम ने बताया कि पहले प्रयागराज के माघ मेला में 10 से 15 लाख की संख्या में कल्पवासी जाते थे। डबल इंजन सरकार में सुरक्षा और सुविधा की गारंटी मिली तो इस बार प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर साढ़े चार करोड़ व वसंत पंचमी पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें