फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर छह कर्मियों पर होगा केस

Thu, 23 May 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आईटीएम चेहरी के 23 कक्षों में बुधवार को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में छह कर्मी अनुपस्थित रहे। दो अन्य चरणों में भी इतने कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। सीडीओ संतोष कुमार ने सभी का वेतन बाधित करते हुए विभागाध्यक्ष को इनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मतदान कार्य में 5 जोनल व 24 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी प्रशिक्षण में प्राप्त किया। सभी को पहले पीपीटी से सामान्य मतदान के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद ईवीएम/ वीवीपैट की जानकारी प्रदान कर कार्य करने की हिदायत दी गई। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण में रेणुका उपाध्याय शिक्षा मित्र, शीला मिश्रा, नीरा मिश्रा, शिखा त्रिपाठी, संगीता सिंह व अधिशासी अभियंता लोनिवि के कपिल देव अनुपस्थित रहे।
इन कर्मियों का भी महीने का वेतन अवरुद्ध करने के साथ ही विभागाध्यक्षों को उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है। सीडीओ ने यह भी आदेशित किया कि अनुपस्थित कार्मिक निर्धारित तिथि तक प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें