फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हुई थी मौत: मार्च में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज, कराया गया दाह संस्कार

Fri, 16 Jun 2023 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो बांसगांव (गोरखपुर)।

सार

 रामसकल का सगे पट्टीदार मिश्री यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 17 मार्च की रात मारपीट होने पर पुलिस ने मिश्री की तहरीर पर रामसकल यादव के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
बांसगांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला(
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बांसगांव थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव के रामसकल यादव (50) का बृहस्पतिवार को दाह संस्कार कर दिया गया। उधर, रामसकल के बेटे की तहरीर पर मार्च में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, एसपी साउथ ने भी अपनी जांच पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट दे दी है, जिसमें पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए हैं। परिजनों ने भी पुलिस अफसरों से मिलकर पुराने केस में कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, रामसकल का सगे पट्टीदार मिश्री यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 17 मार्च की रात मारपीट होने पर पुलिस ने मिश्री की तहरीर पर रामसकल यादव के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया। सिर पर चोट लगाने की वजह से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  खौफ, माफिया की कमर तोड़ें कैसे, पुलिस से शिकायत करके मुकर जाते हैं लोग

बुधवार की सुबह पुलिस आरोपी के घर पर गई थी, इस दौरान भागते समय आरोपी रामसकल जमीन पर गिरे थे और फिर अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने तब पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के समझाने पर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी और पुराने मामले में तहरीर दी।
विज्ञापन


बेटे ने दी तहरीर में लिखा है कि 26 मार्च को विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पट्टीदार मिश्री यादव के बेटों साधू यादव, शिवबचन, रामदरश, रामबचन, विक्की राय, विकास राय को आरोपी बनाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें