फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद सौरभ और भाईयों समेत 15 पर धमकी देने का केस दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

न्यायालय परिसर में नई बिल्डिंग के पास मुकदमे में आरोपी राजघाट क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शेखर विश्वकर्मा, उसका भाई चंदन और सौरभ विश्वकर्मा 12-15 अज्ञात लोगों के साथ उसको घेर लिए और गवाही देने पर जानमाल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर दीवानी कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने जा रहे वादी मुकदमा को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पार्षद सौरभ, उनके भाई चंदन, शेखर और 15 अज्ञात पर धमकी देने का केस दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर, काली मंदिर निवासी विवेक कुमार गुप्ता उर्फ विवेक सूर्या ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि वह अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रथम के न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा राज्य बनाम दीपक शाह थाना कोतवाली का वादी मुकदमा है।

वह सोमवार को मुकदमे की पैरवी में दीवानी कचहरी में आए थे। न्यायालय परिसर में नई बिल्डिंग के पास मुकदमे में आरोपी राजघाट क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शेखर विश्वकर्मा, उसका भाई चंदन और सौरभ विश्वकर्मा 12-15 अज्ञात लोगों के साथ उसको घेर लिए और गवाही देने पर जानमाल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


 उनके निजी सरकारी सुरक्षाकर्मी ने आसपास के लोगों की मदद से सुरक्षित उनके घेराबंदी से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें