फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फरार तीन बाल अपचारी और दो होमगार्ड पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहायक अधीक्षक ने दर्ज कराया तिवारीपुर थाने में केस
विज्ञापन

- फरार बाल अपचारियों की नेपाल में मिल रही लोकेशन

- 26 अगस्त की रात में ताला तोड़कर फरार हुए तीन बाल अपचारी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सूर्यकुंडी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से फरार तीन बाल अपचारियों के साथ ही उस दिन डयूटी पर तैनात दो होमगार्ड पर बुधवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्र ने केस दर्ज कराया है। होमगार्ड अमर प्रसाद और बाबूलाल पर केस दर्ज कराने के साथ ही लापरवाही के आरोप में उनकी विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले के 205 अपचारी बंद हैं। मंगलवार की भोर में लूट के केस में 10 माह से निरुद्ध कैंपियरगंज, आर्म्स एक्ट में पकड़े गए चौरीचौरा व दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध किए गए महराजगंज जिले के अपचारी ने लोहे की राॅड से छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद छत के रास्ते कूदकर तीनों बाहर निकल गए। पुलिस के अनुसार तीनों की लोकेशन नेपाल में मिल रही है। पुलिस टीम बॉर्डर इलाके में इनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे गिनती के समय कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो अधीक्षक को बताया। छानबीन करने पर पता चला कि तीनों छत के रास्ते भागे हैं। अधीक्षक ने पहले अपने स्तर से तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में घटना की जानकारी होने पर तिवारीपुर थाने की पुलिस ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

दोपहर में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे। सीओ कोतवाली ओंकार तिवारी ने बताया कि फरार बाल अपचारियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें