फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन

विद्युत प्रवर्तन दल ने कई मोहल्लों में कनेक्शनों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विद्युत प्रवर्तन दल ने शनिवार को नगर पंचायत मगहर के विभिन्न मोहल्लों में विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान तीन उपभोक्ताओं के यहां विद्युत कनेक्शन को ओवरलोड, मीटर में गड़बड़ी व विद्युत चोरी पकड़ी। इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर पिछले कई महीनों से विद्युत फॉल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा था। इसी बीच विद्युत प्रवर्तन दल ने नगर के विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की सघन जांच शुरू कर दी है। शनिवार को प्रवर्तन दल की टीम ने नगर के तकिया बाजार मोहल्ले में स्थित एक कटरे में जांच की। अवर अभियंता डीएन मिश्र ने बताया कि कटरा मालिक के यहां बाईपास कनेक्शन मिलने से उसके खिलाफ विद्युत चोरी की कार्रवाई की गई, जबकि चूड़ी फरोश और सूती मिल रोड पर टीम ने जांच में एक उपभोक्ता को मीटर में गड़बड़ी व ओवरलोडिंग तथा एक उपभोक्ता को सिर्फ ओवरलोड में पकड़ा। जांच के दौरान दोनों उपभोक्ताओं के विद्युत लोड को बढ़ाया गया, जबकि मीटर में गड़बड़ी की जांच के लिए मीटर निकालकर लैब भेज दिया गया। इस मौके पर प्रवर्तन टीम का नेतृत्व अभियंता एके राय कर रहे थे। इस दौरान मगहर फीडर के अवर अभियंता डीएन मिश्रा, लाइनमैन रामानंद पाठक, रामवृक्ष यादव,राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें