फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पहले भी सुर्खियों में रहे हैं रंगीन मिजाज प्रोफेसर, सामने आ चुका है यौन उत्पीड़न का केस

Thu, 27 Jul 2023 12:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो वर्ष 2005-06 में वह एक छात्रा के साथ संदिग्ध हालात में पकड़े गए थे। हालांकि, इस मामले की कहीं शिकायत नहीं होने पर दब गया था, मगर विश्वविद्यालय में काफी दिनों तक चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंग मिजाज प्रोफेसर की निजी कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक वीडियो व ऑडियो की जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के आने के बाद फिर वह चर्चा में आ गए हैं। उनके रंग मिजाजी का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। मामला दब जाने के बाद भी उनकी आदत में सुधार नहीं आया।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो वर्ष 2005-06 में वह एक छात्रा के साथ संदिग्ध हालात में पकड़े गए थे। हालांकि, इस मामले की कहीं शिकायत नहीं होने पर दब गया था, मगर विश्वविद्यालय में काफी दिनों तक चर्चाएं होती रहीं। इसके अलावा एक शोधार्थी के साथ भी उनके मधुर रिश्ते की चर्चाएं आम से लेकर खास तक की जुबान पर रही हैं।

चर्चा तो यह भी है कि उसी ने प्रोफेसर व उनकी निजी कर्मचारी के वीडियो व ऑडियो एवं अन्य साक्ष्यों को जुटाकर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कराई है। विश्वविद्यालय की आंतरिक टीम ने उससे संपर्क भी किया है। वह खलीलाबाद क्षेत्र के एक कॉलेज में मानदेय पर शिक्षिका है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शीशों पर पंजों के निशान बयां कर रहे छटपटाहट, खेल-खेल में कार में बंद हो गया मासूम;तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

विज्ञापन

जनवरी से निजी कर्मचारी के तौर पर काम कर रही है युवती

इस मामले की तह तक जाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सर्वेश पांडेय ने प्रशासनिक भवन के कमेटी हाॅल में आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की। आयोग की सदस्य ने टीम को 30 दिनों में प्रारंभिक व 90 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज में मचाया उत्पात: जीप के बोनेट पर बैठकर बकीं गालियां, मना किया तो मार दी गोली

प्रोफेसर के साथ वीडियो में दिख रही युवती जनवरी से निजी कर्मचारी के तौर पर उनके साथ काम कर रही है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय की वह छात्रा भी नहीं है। शादी समारोह एवं सार्वजनिक तौर पर भी वह कई जगह प्रोफेसर के साथ आते-जाते देखी जा चुकी है।

विवि में पूरे दिन चर्चा में बने रहे प्रोफेसर
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के आने और खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में पूरे दिन शिक्षक से लेकर कर्मचारी और छात्रों के बीच प्रोफेसर के रंगमिजाजी की चर्चा होती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें